राज्य
26-Apr-2026


- कार्यक्रम में उपस्थित महिला शक्ति व अन्य हाथरस (ईएमएस)। श्रीकृष्ण गौशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान” विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेबी रानी मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल नहीं चाहते कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ें।उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, आवास योजना और आयुष्मान कार्ड जैसी पहलें महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए चलाई गई हैं। उनके अनुसार सरकार की नीतियां महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, विधायक अंजुला सिंह माहौर, सांसद अनूप प्रधान, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सम्मेलन में महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सम्मान और सशक्तिकरण के समर्थन का संकल्प लिया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 अप्रैल 2026