नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश की नारी शक्ति को लेकर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देश अब महिलाओं के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और भारत की नारी शक्ति आगामी समय में महिला विरोधी विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट के जरिए रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे केवल एक वादा नहीं, बल्कि करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार और प्रतिनिधित्व का संकल्प बताया। मुख्यमंत्री ने साफ किया विकसित भारत की नींव नारी शक्ति के सम्मान और उनके अधिकारों पर ही टिकी है, और इस संकल्प को हर हाल में पूरा किया जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ अप्रैल /2026