हाथरस (ईएमएस)। ग्राम पंचायत जिरौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, बारात घर और रामलीला मैदान का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे सार्वजनिक स्थलों के निर्माण से लोगों को सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी।विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वेवी चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, राजकुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया और क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 28 अप्रैल 2026