हाथरस (ईएमएस)। जनपद में मंगलवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।मथुरा रोड पर एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें मुरसान क्षेत्र के नगला धर्मा निवासी शिवम और सचिन घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।वहीं अलीगढ़ रोड पर नहर के पास स्कूटी फिसलने से तीन लोग घायल हो गए। स्कूटी सवार व्यक्ति अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, साथ में गांव का एक अन्य छात्र भी था। हादसे में कक्षा एक की छात्रा दर्शिका को भी गंभीर चोट आई है।घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 28 अप्रैल 2026