राज्य
28-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। बकायेदार किसान से धनराशि लेने के बाद पूरी रकम जमा न करने और रसीद न देने की शिकायत पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील सदर पहुंचकर स्वयं जांच की और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।जनता दर्शन में गांव बघना, बिसाना निवासी राधे सिसोदिया की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संग्रह कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आरसी पंजिका, रसीद बही और मास्टर पंजिका का परीक्षण कर अमीन को दी गई धनराशि और बैंक में जमा रकम का मिलान कराया।प्रारंभिक जांच में पाया गया कि किसान द्वारा दी गई राशि के मुकाबले बैंक में कम धनराशि जमा की गई है। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट धर्मेन्द्र सिंह और उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह को जांच सौंपी है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 28 अप्रैल 2026