हाथरस (ईएमएस)। कोतवाली क्षेत्र के कैलोरा रोड स्थित गांव लुटसान में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। महिला कई घंटे तक टॉवर के ऊपरी हिस्से पर बैठी रही, जिससे पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार, थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी यशपाल सिंह ससुराल से निकलकर लुटसान रोड स्थित एक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।महिला ने टॉवर पर चढ़ने के बाद अपने मायके पक्ष को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास करते रहे।मौके पर पहुंचे एसडीएम नीरज शर्मा और पुलिस बल ने स्थिति संभाली। कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं और फायर ब्रिगेड की टीम भी अलर्ट है। फिलहाल परिजन और प्रशासन उसे समझाने में जुटे हैं। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 28 अप्रैल 2026