हाथरस (ईएमएस)। थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी द्वारा कीटनाशक सेवन करने का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, करीब 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी को घर में उसके प्रेमी के साथ देख लिया। इसी दौरान युवक मौके से भाग गया। गुस्से में आकर पति ने पहले पत्नी को कीटनाशक पिला दिया और फिर खुद भी सेवन कर लिया।बताया जाता है कि पति गुड़गांव में एक निजी कंपनी में कार्यरत है और हाल ही में उसकी दूसरी शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 28 अप्रैल 2026