राज्य
28-Apr-2026
...


:: ज्यादातर मामले संपदा और भू-अर्जन से जुड़े :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर विकास प्राधिकरण में आयोजित जनसुनवाई में आज बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्य कार्यपालिक अधिकारी (सीईओ) डॉ. परिक्षित झाड़े ने जनसुनवाई के दौरान एक-एक कर सभी 37 आवेदनों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। प्राधिकरण में आई शिकायतों में सबसे ज्यादा भीड़ संपदा शाखा से जुड़े मामलों की थी, जहाँ कुल 23 आवेदन आए। इसके अलावा भू-अर्जन शाखा से जुड़ी 7 समस्याएं, रूपांकन शाखा की 3 और तकनीकी शाखा से जुड़ी 3 शिकायतों पर भी सुनवाई की गई। एक मामला ऐसा भी आया जो भू-अर्जन और रूपांकन दोनों शाखाओं से जुड़ा था, जिस पर सीईओ ने बारीकी से जानकारी ली। जनसुनवाई का असर आज देखने को मिला, जब डॉ. झाड़े ने कई समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया। इससे आवेदकों को बड़ी राहत मिली और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जो मामले थोड़े जटिल थे, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण का पूरा जोर इस बात पर है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सके। प्रकाश/28 अप्रैल 2026