राज्य
04-May-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अब पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है और पश्चिम बंगाल जैसे जटिल राज्य में भी पार्टी ने मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने कहा कि साल 2016 में जहां भाजपा की शुरुआत महज 3 सीटों से हुई थी, वहीं 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 77 सीटों तक पहुंचा। अब 2026 के रुझानों में पार्टी 293 में से करीब 193 सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है। शुरुआती रुझानों के आधार पर ही उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि “अब जीत निश्चित है, क्योंकि हमने सीधे जनता से जुड़कर काम किया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जनता कथित अत्याचार और फर्जी वोटिंग से परेशान थी, साथ ही घुसपैठ जैसे मुद्दों का भी असर चुनाव परिणामों पर पड़ता रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार चुनावी प्रक्रिया में सुधार और सख्ती का असर देखने को मिला है, जिससे भाजपा को फायदा हुआ है। उन्होंने इसे “लोकतंत्र की बंगाल में अब बदलाव साफ नजर आ रहा है।हालांकि, अंतिम नतीजों का इंतजार अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है। - (ईएमएस) 04 मई 2026