क्षेत्रीय
04-May-2026


नर्मदापुरम (ईएमएस)। उपसंचालक, कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि नर्मदापुरम जिले में खरीफ सीजन हेतु यूरिया, एनपीके व एसएसपी उर्वरको की उपलब्धता लगातार कराई जा रही है। आज जिले को 1300 मे.टन यूरिया पिपरिया व 1300 मे.टन यूरिया इटारसी एन.एफ. रैक से प्राप्त हुआ है जिसका डिस्पेच चल रहा है। वर्तमान में उर्वरको की कमी नहीं है। डबल लॉक केंद्रो में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। खरीफ सीजन में आज दिनांक तक जिले को लगभग 17669 मे. टन यूरिया, 5659 मे.टन टीएसपी व. 9074 मे.टन एनपीके उर्वरक प्राप्त हुआ है। जिसमें से 850 मे. टन यूरिया, 153 मे.टन टीएसपी. 282 मे.टन एनपीके उर्वरको का वितरण किसानो को किया जा चुका। आज दिनांक तक जिले के डबल लॉक केंद्र नर्मदापुरम में 2104 मे टन यूरिया, 181 मे. टन टीएसपी, इटारसी में 1159 मे.टन यूरिया, 257 मे.टन टीएसपी. माखननगर में 1104 मे.टन यूरिया 315 मे. टन टीएसपी, सेमरीहरचंद में 1067 मे.टन यूरिया, 357 मे.टन टीएसपी बानापुरा में 2812 मे.टन यूरिया, 153 मे.टन टीएसपी व पिपरिया में 1529 मे.टन यूरिया 224 मे. टन टीएसपी व सभी डबल लॉक केन्द्रों में 6447 मे.टन एन.पी. के उर्वरक उपलब्ध है। इसी प्रकार जिले की समितियों में लगभग 3500 मे.टन यूरिया उर्वरक है व निजी विकेताओं के पास भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया, एनपीके व एसएसपी उर्वरक उपलब्ध है। उपसंचालक, कृषि ने किसान भाइयों से अपील की है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, व एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। शासन के निर्देशानुसार कृषक भाई ई-विकास पोर्टल के माध्यम से अपने फसल व खेत की मांग अनुसार उर्वरकों की बुकिंग कर चयनित विकता से उर्वरक कय करें। यदि कोई विक्रेता अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय करता है या अनाधिकृत व्यक्ति अनावश्यक रूप से उर्वरक का भंडारण कर कालाबाजारी करते हुये पाया जाता है तो तत्काल कृषि अधिकारियो को सूचित करे, ताकि संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 04 मई 2026