क्षेत्रीय
04-May-2026


दमोह (ईएमएस)। जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों के अध्यक्ष से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल एवं इंदिरा ज्योंति यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने अनुरोध किया है कि सुप्रसिद्ध विचारक सम्यक अभियान के प्रमुख भास्कर राव रेकड़े के नेतृत्व में इंदिरा ज्योंति यात्रा व महात्मा गांधी की अवधारणा के अनुरूप चले रामराज्य की ओर अभियान संकल्प यात्रा का आगमन सागर से चलकर 5 मई को साय 4ः30 बजें दमोह आगमन हो रहा है उनकी रथयात्रा का भव्य स्वागत सागर नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चैक, राय चैराहा, घंटाघर से होकर अम्बेडकर चैक पर समापन होगा। यात्रा में उनके साथ पूर्व मंत्री, पी.सी. शर्मा, पूर्व सांसद सुरेंद्र सींग ठाकुर भी आयेगे। समापन के बाद अम्बेडकर चैक के पास रात्रि 7 बजें पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं आम जनता से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है। ईएमएस / 04 मई 2026