क्षेत्रीय
04-May-2026
...


राहगीरों को झालमुडी वितरण कर जश्न मनाया गया रायपुर (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी के अवसर पर आज रायपुर के शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव द्वारा साथी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों एवं राहगीरों को झालमुड़ी वितरण कर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिला यह ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने इस जीत का मुख्य श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करते हुए दिन-रात एक कर दिया, जिसका परिणाम आज इस ऐतिहासिक विजय के रूप में सामने आया है। यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की विचारधारा की जीत है। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, पार्षद राजेश गुप्ता, राम प्रजापति, अनूप खेलकर, विकास अग्रवाल , संदीप जंघेल, सुधीर चौबे, जिशांत सिद्धकी, हरिवंश वर्मा, इंदर जैन, ओम राठौर, विपिन पटेल, सुजीत छाबड़ा , मीना सेन, अनिल बाघ, कान्हा ठाकुर एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।