क्षेत्रीय
04-May-2026


धनबाद(ईएमएस)।जिले में गैस एजेंसियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। हालांकि कुछ एजेंसियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया है, लेकिन कई जगहों पर अब भी उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ताजा मामला हाउसिंग कॉलोनी स्थित इंडेन गैस एजेंसी “श्री विग्नेश” से जुड़ा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गलत जानकारी देकर बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाने पर मजबूर किया जा रहा है। कई मामलों में गैस बुकिंग को बिना स्पष्ट कारण के रद्द बता दिया जाता है, जबकि कभी डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के नाम पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जाती है।गौरतलब है कि डीएसी कोड गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय सत्यापन के लिए आवश्यक होता है, लेकिन तकनीकी खामियों या एजेंसी स्तर की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। पीड़ितों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिलता, जिससे उनका समय और पैसा दोनों व्यर्थ हो रहा है।इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए 1800-2333-555 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद सवाल उठ रहा है कि प्रशासनिक सख्ती के बाद भी एजेंसियों की मनमानी क्यों जारी है। अब निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। कर्मवीर सिंह/04मई/26