क्षेत्रीय
04-May-2026


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई नरसिंहपुर,(ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति समय-सीमा में करें। निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के लिए, निर्माण कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग करें। आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजित बैठक में जल संचय जनभागीदारी 2.0 के अंतर्गत वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, शहरी क्षेत्र एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खेत-तालाब निर्माण, कंटूर ट्रेंच, वॉटर हार्वेस्टिंग के निर्माण कार्य तथा जल स्रोतों में नदी-नालों, तालाबों और बाबड़ियों इत्यादि की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बैठक में राष्ट्रीय जनगणना के कार्यों को गंभीरतापूर्वक निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा। राष्ट्रीय जनगणना के कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। आयोजित बैठक में लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई। आवेदकों को निर्धारित समय सीमा में सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में संबल योजना के प्रकरण तथा उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं और उपार्जन क्रय करने के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने किसानों को मापदंड अनुसार खाद का वितरण करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट, आयोग द्वारा प्राप्त पत्र, संबल योजना, पीएम जनमन आवास योजना, खाद्य वितरण, उपार्जन केन्द्र, लंबित पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण, पीएम आवास योजना-शहरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं, एक बगिया मां के नाम, गौशाला, भू-अर्जन एवं भू-अधिग्रहण, राजस्व विभाग, विभागों को भूमि आवंटन की जानकारी, अटल पेंशन योजना के प्रकरण इत्यादि की विस्तार से समीक्षा की। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 04 मई 2026