इन्दौर (ईएमएस) गहोई वैश्य महिला मंडल इंदौर की नई कार्यकारिणी के चुनाव में किरण गुप्ता पहारिया को संरक्षक पद पर चुना गया, जबकि संध्या गुप्ता अध्यक्ष बनीं। नवीन कार्यकारिणी में अर्चना नागोरिया कार्यकारी अध्यक्ष, पुष्पा वैश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बबीता लोहिया और वंदना रावत उपाध्यक्ष चुनी गईं। तृप्ति खरिया ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला। सचिव के रूप में रत्ना चउदा और संजरी चउदा, तथा सहसचिव के तौर पर नेहा नीखरा और शारदा कुचिया का चुनाव हुआ। डॉ. राधिका कस्तवार को सांस्कृतिक मंत्री और सुधा डैगरे को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी मिली। अनीता बहरे सह कोषाध्यक्ष बनीं। चुनाव अधिकारी शीला गुप्ता एवं अनिता करोडया द्वारा इन चुनावों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न कराया गया। आनंद पुरोहित/ 04 मई 2026