क्षेत्रीय
04-May-2026
...


बालाघाट (ईएमएस).रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा हैं। जिले में किसानो से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए 13 केंद्र बनाये गए है। इन केंद्रो पर 15 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। 4 मई तक जिले के 1247 किसानों से 7 करोड 32 लाख 63 हजार 750 रुपए के 27 हजार 910 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। किसानों को अब तक 1 करोड 72 लाख रुपए से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले के 4388 किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है। जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 9 मई से बढाकर 23 मई कर दी गई है। अब जिले के किसान 23 मई तक स्लॉट बुक कर सकते है। अब तक जिले के 2876 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुक करा लिया है। आपूर्ति अधिकारी ठाकुर ने बताया कि जिले में 27 हजार 910 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है जिसमें से 21 हजार 709 क्विंटल गेहूं का परिवहन कर गोदामों में पहुंचाया जा चुका है। गेहूं के परिवहन होने के साथ ही किसानों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भानेश साकुरे / 04 मई 2026