राज्य
इन्दौर (ईएमएस) एक तरफ जहां शहर में पानी को लेकर आपातकाल की बात की जा रही है वहीं दूसरी और चाहे जब चाहे जहा नगर निगम की पानी प्रदाय लाइनों में लीकेज और फूट के चलते पानी का अपव्यय सड़कों पर बहते हो रहा है। ऐसा ही मामला खजराना गांव की मस्जिद वाली गली में सामने आया है जहां प्रदीप किराना स्टोर के आगे नर्मदा पाइप लाइन किसी अज्ञात वाहन की धमक के कारण लिकेज हो गया और वहां से लगातार पानी रिसने लगा। रहवासियों के अनुसार निगम एप और जोन पर सूचना दे दी गई है। लिकेज अभी शुरुआती दौर में है यदि जल्द सुधार नहीं किया तो पानी का दबाव बढ़ किसी हादसे का सबब बन सकता है। - 05 मई 2026