क्षेत्रीय
दतिया ( ईएमएस ) | जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा मध्यप्रदेश्ज्ञ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गए है। विदेश में उच्च शिक्षा, शोध उपाधि उपरांत अध्ययन, पीएचडी व स्नातकोत्तर करने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। आवेदन पत्र का प्रारूप व विस्तृत जानकारी के लिए जनजातीय कार्य विभाग की बेवसाईट जतपइंसण्उचण्हवअण्पद एवं कार्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग दतिया में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।