नैनीताल,(ईएमएस)। स्टाफ हाउस 7 नंबर क्षेत्र में फांसी पर झूलती बीएससी की छात्रा की मौत से सनसनी फैल गई। छात्रा छत पर लगी बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फिलहाल छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक स्टाफ हाउस 7 नंबर निवासी 20 साल सिमरन आर्य डीसीबी परिसर में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। यहां वह अपनी दादी के साथ रहती थी। सोमवार रात खाना खाने के बाद दादी और सिमरन सोने चली गई। जानकारी के मुताबिक सुबह दादी उठकर आई तो सिमरन बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। यह देख दादी की चींख पड़ी। चींखने की आवाज सुन पड़ोसी पहुंचे। लोगों की सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंची और शव को नीचे उतारा। कोतवाल ने बताया कि छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। कमरे से कोई सुसाइड नोट और छात्रा के फोन से भी कुछ बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। सिराज/ईएमएस 05मई26