जालौन (ईएमएस)। यूपी के जालौन जिले की उरई कोतवाली में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में दो दरोगा और तीन सिपाही शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी किसी अपराधी के ठिकाने पर दबिश देने जा रहे थे, तभी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा एक्सप्रेस-वे के धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, पांचों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जालौन जिले की उरई कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के रूप में हुई है। टीम अपराधी को पकड़ने के लिए जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही नूह पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जितेन्द्र 05 मई 2026