क्षेत्रीय
05-May-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने 214 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने राजस्व एवं भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य सेवाएँ, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण तथा सिंचाई विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएँ प्रस्तुत कीं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने सभी प्रकरणों का विस्तृत अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम मुरैना बी.एस. कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार, श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।