पर जिले में नहीं तापमापी यंत्र बुरहानपुर (ईएमएस)। जिले में बढ़ते तापमान के चलते हीट स्ट्रोक की घटनाओं को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ किया गया है जहां हीट स्ट्रोक के मरीजों को भारती कर उनका उपचार किया जाएगा इस क्लीनिक में विशेष स्टाफ तैनात कर विशेष सुविधा की गई है इन दिनों जिले का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है जिसके चलते लू लगने की शिकायतें सामने आने पर यह व्यवस्था की गई है बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर बताया गया है कि बदलते मौसम के मिजाज को ध्यान में रखकर तेज धूप में बाहर नहीं निकले आवश्यक होने पर सर ढक कर निकले पानी का उपयोग करें लू लगने पर तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल के हीट स्ट्रोक क्लिनिक में पहुंचकर उपचार ले जिले में हर वर्ष तेज धूप का प्रकोप रहता है जिसका प्रभाव सामान्य जीवन के साथ प्रकृति और जीव जंतुओं पर भी पड़ता है तापमान का अंदाजा केवल धूप की तीव्रता को देखकर लगाया जाता है इसको मापने के लिए जिले में अधिकृत कोई तापमापी यंत्र मौसम विभाग की ओर से यहां स्थापित नहीं किया गया है केवल धूप की तीव्रता ही माप है विभाग यदि यहां तापमापी यंत्र स्थापित करें तो इसका लाभ क्षेत्र के किसानों को भी मिलेगा क्योंकि बडते तापमान के चलते फसलों पर भी प्रभाव पड़ता है यदि किसानों को समय रहते मौसम की जानकारी मिलेगी तो वह फसलों का रखरखाव ठीक प्रकार से कर सकते हैं। अकील आजाद/05/05/2026