मुरैना ( ईएमएस ) | चम्बल संभागीय मुख्यालय स्थित चम्बल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चम्बल संभाग के आयुक्त सुरेश कुमार के निर्देशानुसार उपायुक्त (राजस्व) अशोक चौहान ने कुल 15 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएँ प्रस्तुत कीं। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित मामले, साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने तथा जलभराव जैसी समस्याएँ शामिल रहीं। उपायुक्त (राजस्व) ने सभी प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए प्रत्येक आवेदन की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।