क्षेत्रीय
05-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।          सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 09 काशी नरेश की गली निवासी अजय सिंह ने बिजली घर पावर हाउस के सामने लधेडी के पास स्थित नाले की सफाई कराये जाने के संबंध में, वार्ड 43 सराफा बाजार निवासी श्री उमेश वर्मा ने आवेदन देते हुए बताया कि सराफा बाजार में अवैध निर्माण किया जा रहा है, आवेदक ने उचित कार्यवाही के संबंध में, वार्ड 60 सारिका नगर थाटीपुर निवासी श्री पंकज सचान ने पार्क में हाई मास्क एवं अन्य कार्य कराये जाने के संबंध सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर आयुक्त ने कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 18 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।