क्षेत्रीय
05-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, श्रीमती संध्या सोनू कुशवाह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, श्री प्रदीप तोमर, मुनीष सिंह सिकरवार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ऑपरेशन एण्ड मैंटेनेेंस ऑफ गैंट्री पैकेज 01,जी1, एण्ड 02 जी2 डिटेल्स इन आरएफपी अगेंस्ट एडवरटाइजमेंट राइट्स फॉर अ लाइसेंस पीरियड ऑफ 10 वर्ष मुंसिपल कॉर्पोरेशन ग्वालियर की तृतीय कॉल निविदा में प्राप्त निविदाकार का प्रस्ताव स्वीकृति के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव से अवगत कराया गया। इसके साथ ही नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभागों में आउटसोर्स पर अकुशल सफाई श्रमिक पूर्व से स्वीकृत संख्या 1379 तथा नवीन 321 अकुशल सफाई श्रमिकों को शामिल कर कुल 1700 सफाई श्रमिक उपलब्ध कराये जाने हेतु नवीन निविदा आमंत्रित किये जाने व उस पर आने वाले व्यय की वित्तीय स्वीकृति व अन्य स्वीकृति के सम्बन्ध में प्रस्ताव से अवगत कराया गया। साथ ही छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों की देय महंगाई भत्ते की दर में वृद्धि किये जाने के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव की पुष्टि की गई। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर, वार्ड क्रमांक 64 में सी.एस.आर. मद के तहत सार्वजनिक शौचालय निर्माण, संचालन एवं संधारण कार्य की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया। बैठक में मांडरे की माता स्थित पगोडा रेस्टोरेन्ट को निर्धारित शर्तों के अन्तर्गत 10 वर्ष के लिये मासिक लाइसेंस शुल्क पर आबंटन की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त मॉनिट ‘ए’ प्लस सम्बन्धी मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजनान्तर्गत 15 कार्यों हेतु कुल राशि रुपये 453.31 लाख की वित्तीय स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही बिंदु क्रमांक 08 नगर निगम ग्वालियर विज्ञापन शाखा अन्तर्गत गैंट्री पैकेज 01, जी01 एडवरटाइजमेंट राइट्स फॉर अ लाइसेंस पीरियड ऑफ 10 वर्ष  की तृतीय कॉल निविदा में महापौर महोदया के आदेश दिनांक 15.04.2026 पुनर्विचार कर निविदा प्रस्ताव स्वीकृति बावत् एवं बिंदु क्रमांक 09 नगर निगम ग्वालियर विज्ञापन शाखा अन्तर्गत गैंट्री पैकेज 02, जी02 एडवरटाइजमेंट राइट्स फॉर अ लाइसेंस पीरियड ऑफ 10 वर्ष  की तृतीय कॉल निविदा में महापौर के आदेश दिनांक 15.04.2026 पुनर्विचार कर निविदा प्रस्ताव स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरंात उक्त प्रस्ताव सदस्यों के सुझाव अनुसार वापस किया गया।