राज्य
05-May-2026


निगम अमले ने 26 पशु कांजी हाउस एवं 01 पशु आसरा भेजा हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया भोपाल (ईएमएस0 1 नगर निगम द्वारा सड़कांे, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पषुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 26 पषुओं को पकड़कर कांजी हाउसांे में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया और 01 बीमार/घायल पशु को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा। निगम अमले ने 11 पशुओं को खजूरी कला से श्री गोरी गोपाल गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के हबीबगंज, साकेत नगर, दानिश नगर, बागमुगालिया, आशिमा माॅल, बैरागढ़, भैसाखेड़ी, आजाद मार्केट, घोड़ा नक्कास, इतवारा, डीआईजी बंगला, आरिफ नगर, पीपल चैराहा, करोद चैराहा, पीपुल्स माॅल, भानपुर, भानपुर बाजार, विदिशा रोड, 74 बंगला, चक्की चैराहा आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 26 पषुओं को पकड़कर कांजी हाउसांे में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया और 01 बीमार/घायल पशु को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा। निगम अमले ने 11 पशुओं को खजूरी कला से श्री गोरी गोपाल गौशाला भेजने की कार्यवाही की। ईएमएस/ 05 मई 2026