क्षेत्रीय
05-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | वार्ड 56 कैंसर पहाड़िया स्थित चित्रकुट घाम मंदिर पहुंच मार्ग के सीसी फर्श निर्माण कार्य का भूमि पूजन संत-महात्माओं, आमजन, श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सभापति मनोज तोमर एवं पार्षद सुरेन्द्र साहु द्वारा किया गया। भूिम पूजन के अवसर पर सभापति मनोज तोमर ने कहा कि मंदिर मार्ग का रोड बनने से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आमजन की मांग अनुसार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।