नई दिल्ली,(ईएमएस)। कच्चे माल की महंगाई और सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के चलते एयर कंडीशनर (AC), एलपीजी, पॉलिमर और प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उद्योग से जुड़े जानकारों के मुताबिक धातुओं, कंप्रेसर और केमिकल्स की लागत बढ़ने का सीधा असर उपभोक्ता वस्तुओं पर पड़ा है। एसी बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत में करीब 16 फीसदी तक इजाफा हुआ है, जिससे कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है। वहीं एलपीजी और पॉलिमर के दाम बढ़ने से प्लास्टिक उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। आने वाले दिनों में मिड-रेंज एसी मॉडल्स की कीमत में करीब 1500 से 1750 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे माल की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली, तो महंगाई का असर और बढ़ सकता है। नंदिनी परसाई/ 6 मई 2026