राष्ट्रीय
06-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय सेना की ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को एक वर्ष पूरा होने पर देशभर में इसे याद करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं और पदाधिकारियों के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि सात मई से दस मई तक सभी नेता और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडियापर डीपीबदलकर ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित विशेष चित्र लगाएंगे। बताया जा रहा है कि नई डीपीमें तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का विशेष प्रतीक शामिल किया गया है। पार्टी का मानना है कि यह अभियान देश की सुरक्षा, सैनिकों के साहस और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति को जनजन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। गौरतलब है कि एक वर्ष पहले छह और सात मई की रात भारतीय सेनाओं ने सीमा पार मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। यह कार्रवाई पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी ढांचों को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की गई थी। सुबोध/०६-०५-२०२६