नई दिल्ली (ईएमएस)। ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने अपनी वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दिखाते हुए मार्च तिमाही में घाटे को 88 फीसदी तक कम कर दिया है। यह घटकर 166.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,391.4 करोड़ रुपये से कहीं बेहतर है। इस तिमाही में परिचालन राजस्व में भी 47.14 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जो 3,531.21 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2024 (पिछले वित्त वर्ष) में भी अपने घाटे को 66 फीसदी तक कम करके 1,357.7 करोड़ रुपये पर ला दिया, जो एक साल पहले 3,941.7 करोड़ रुपये था। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उनका मानना है कि भारत में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं का केवल 30 फीसदी ही ऑनलाइन खरीदारी करता है, जबकि अन्य उभरते बाजारों में यह आंकड़ा 80 फीसदी से अधिक है। आत्रे ने जोर दिया कि भारत में अभी भी एक ऐसा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनाने की आवश्यकता है जो भारतीय उपभोक्ताओं की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करे। सतीश मोरे/07मई ---