रायपुर (ईएमएस)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन-3 स्वास्थ्य विभाग ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम नागरिकों और राहगीरों को चार डिब्बा सफाई प्रणाली के प्रति जागरूक किया। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीटीआई ग्राउंड शंकरनगर स्थित सिंधु भवन में आयोजित शिविर में जोन-3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता स्टॉल लगाया गया। इस दौरान जोन-3 अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद साहू ने स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश साहू और जोन स्वास्थ्य अधिकारी पुरन कुमार तांडी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत 1 अप्रैल 2026 से चार डिब्बा सफाई प्रणाली लागू की गई है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/11 मई 2026