क्षेत्रीय
14-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) गर्मी के चलते त्वचा एवं बालों की सुरक्षा हेतु एक समर ब्यूटी वर्कशॉप का आयोजन उमंग ग्रुप द्वारा किया गया। जिसमें फेशियल योगा का डेमो देने के साथ ब्यूटीशियन रेखा अग्रवाल ने हेयर और स्किन का गर्मी में कैसे रखरखाव करें? इसके टिप्स दिए। इस समर ब्यूटी वर्कशॉप में अनामिका अग्रवाल, कोमल गर्ग और पिंकी गोयल विशेष रूप से मौजूद रहीं। वर्कशॉप में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी महिलाओं ने आने वाले पुरुषोत्तम माह में एक एक पौधा लगाने की शपथ भी ली। - 14 मई 2026