अहमदाबाद (ईएमएस)। गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। गुजरात की शुरुआत ज्यादा मजबूत नहीं रही और कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने शानदार जिम्मेदारी निभाते हुए 44 गेंदों पर 61 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाकर पारी को गति दी। अंत में राहुल तेवतिया ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर स्कोर को 168 तक पहुंचाया। हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लेकर गुजरात को बड़े स्कोर से रोका। कप्तान पैट कमिंस ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। सुबोध/१२-०५-२०२६