राज्य
13-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में यूनिमेक्स इंडिया के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता योजना के अंतर्गत नेचुरोपैथी, आयुर्वेद इलाज व योग विषय पर जागरूकता शिविर व कार्यशाला का आयोजन 15 मई को शाम 4 बजे शक्तिभवन के ब्लॉक नंबर 16 स्थ‍ित केन्द्रीय ग्रंथालय में किया गया है। इस कार्यक्रम में उपस्थि‍तजन को विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क मार्गदर्शन व सलाह प्रदान की जाएगी। कार्यपालक निदेशक मानव संसाधान व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने समस्त कार्मिकों से इस शिविर व कार्यशाला का लाभ उठाने अनुरोध किया है। सुनील साहू / मोनिका / 13 मई 2026/ 05.48