राज्य
13-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अपील को ध्यान में रखते हुए 15 मई को इंदौर की फाइव स्टार कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित क्षेत्रीय कार्यशाला अब वन भवन भोपाल में आयोजित की जावेगी। इस कार्यशाला में केवल संबंधित वन वृत्तों इंदौर, खण्डवा एवं उज्जैन बन वृत्त के भारसाधक अधिकारी मुख्य वन संरक्षक एवं वन संरक्षक ही उपस्थित होकर अपने वृत्त का प्रस्तुतीकरण देंगे। वन मंडलाधिकारी अपने मुख्यालय पर रहकर इस कार्यशाला से ऑनलाइन जुड़ेंगे। पीसीसीएफ विकास पुरुषोत्तम धीमान ने बुधवार को जारी संशोधित आदेश के अनुसार विभिन्न वृत्तों में किये गये नवाचार एवं अनुभवों का लाभ लेने के लिये अन्य समस्त मुख्य वन संरक्षक एवं वन संरक्षक, क्षेत्र संचालक, कार्यआयोजना अधिकारी, वन मंडलाधिकारी (सामान्य, उत्पादन, सामाजिक वानिकी) एवं उपसंचालक अपने मुख्यालय से ऑनलाइन इस कार्यशाला में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। कार्यशाला में ऑनलाइन सम्मलित होने के लिये लिंक पृथक से प्रदाय की जायेगी। 15 मई को इंदौर के पांच सितारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित एक दिन की कार्यशाला में सैकड़ों लीटर पेट्रोल को व्यर्थ में फूंकने और अफसरों के स्वागत-सत्कार में लाखों रुपए खर्च होते, अब वन भवन भोपाल में कार्यशाला आयोजित होने से फिजूल खर्चों पर अंकुश लगेगा। कार्यशाला में इन बिंदुओं पर होगा प्रस्तुतीकरण शाखावार क्रम विकास, ग्रीन इंडिया मिशन, बांस मिशन, वन्य प्राणी, कैम्पा, कार्य आयोजना, उत्पादन, वित्त/बजट, मानव संसाधन एवं विकास, अनुसंधान विम्तार एवं लोकवानिकी, लघुवनोजपज संघ, ईकोपर्यटन वोर्ड, सतर्कता शिकायत, प्रशासन-1, प्रशासन- ।। एवं भू प्रबंध। हरि प्रसाद पाल /11मई, 2026