भोपाल(ईएमएस)। कोहेफिजा थाना इलाके के बदमाश ने एक युवक पर छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खानू गांव में रहने वाला युसूफ निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। इलाके में ही रहने वाले अरशद बब्बा नाम के आदतन बदमाश से किसी बात को लेकर उसका पुराना विवाद चल रहा है। बीती रात इसी विवाद को लेकर बात करने के लिए समीर ने फोन कर युसूफ को बुलाया था। जब वह मिलने पहुंचा तो वहां आरोपी अरशद बब्बा अपने साथी अब्दुल्ला फारूखी और मुद्दस्सर के साथ खड़ा हुआ था। उन्होने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। जब युसूफ ने बलपूर्वक उनका विरोध किया तब आरोपियो ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। झगड़ा होता देख आसपास के लोग उस और आने लगे तब आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगो की मदद से घायल हो इलाज के लिए अस्पताल पहुचांया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है की घटना के बाद आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश की रही है। जुनेद / 13 मई