क्षेत्रीय
13-May-2026


पात्र हितग्राहियों की नि:शुल्‍क आयुष्‍मान केवायसी बालाघाट (ईएमएस)। आयुष्‍मान जागरूकता अभियान बालाघाट के तीसरे दिन पात्र हितग्राहियों की नि:शुल्‍क आयुष्‍मान केवायसी करने को कार्य नगरपालिका बालाघाट में जारी रहा। 11 मई से प्रारंभ किये गये आयुष्‍मान जागरूकता अभियान के तहत अभी तक 42 आयुष्‍मान कार्ड बनाये गये। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुये आयोजक राकेशवर्मा ताम्रकार द्वारा बताया गया कि बालाघाट जिले में लगभग 13 लाख से अधिक आयुष्‍मान कार्ड बनाये जा चुके है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और जिला प्रशासन की लचर व्‍यवस्‍था के कारण यह कार्डधारक आयुष्‍मान कार्ड होते हुये ऐसे अस्‍पतालों में पहुंच जाते है जो आयुष्‍मान भारत योजना से अधिकृत नहीं है और जागरूकता के अभाव में 5 लाख रूपये तक के नि:शुल्‍क उपचार की पात्रता रखते हुये मरीज लाखों रूपये खर्च करके ईलाज करवाने विवश हो रहे है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगरपालिका बालाघाट सहित प्रमुख स्‍थानों पर दिनांक 14 मई से बालाघाट जिले के आयुष्‍मान योजना से अधिकृत 7 प्रायवेट अस्‍पतालों एवं उनमें मिलने वाले उपचार के जानकारी की सूची लगायी जायेगी। साथ ही बालाघाट नगर के आयुष्‍मान योजना के शेष 11 हजार अपंजीकृत पात्र हितग्राहियों को भी आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गौरतलब है कि आयुष्‍मान भारत निरामयम योजना मध्‍यप्रदेश में वर्ष 2011 के सर्वे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के सभी वरिष्‍ठ नागरिक, फ्री राशनपर्ची पात्रता धारक, बीपीएल कार्ड धारक एवं म.प्र. भवन एवं अन्‍य संनिर्माण कर्मकार कल्‍याण मंडल कार्डधारक, विशेष पिछड़ी जनजाति समूह एवं विशेष संबल कार्डधारकों को शामिल किया गया है। नागरिक अपनी पात्रता की जानकारी ब्‍हास्‍टएप्‍स नंबर 9907574286 पर अपनी समग्र परिवार आईडी भेजकर भी प्राप्‍त कर सकते है। ईएमएस/मोहने/ 13 मई 2026