ग्वालियर ( ईएमएस ) | सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को अटेंड नहीं करने पर कार्यरत सहायक यंत्री श्री ब्रज बिहारी चंसौलिया एवं स्वच्छता के कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यरत भवन अधिकारी वार्ड मॉनीटर वार्ड क्रमांक 26 वीरेन्द्र शाक्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के नियत समय सीमा अवधि में अटेंड नहीं किया गया। जिस कारण यह शिकायत बिना अटेंड किये ही आगामी लेवल पर अग्रेषित हो गई। सौंपे गए दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्यरत सहायक यंत्री जनकार्य विभाग श्री ब्रज बिहारी चंसौलिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत कार्यरत भवन अधिकारी को वार्ड मॉनीटर वार्ड क्रमांक 26 का दायित्व सौंपा गया हैं किंतु आपके द्वारा वार्ड मॉनिटर का कार्य नहीं किया जा रहा है। दिए गए कार्यों में लापरवाही बरतने पर श्री शाक्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।