क्षेत्रीय
13-May-2026
...


- पोकलेन मशीन सहित ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पुलिस अभिरक्षा में रखी गई नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना ढके रेत परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आकस्मिक जांच के दौरान तहसील नर्मदापुरम के ग्राम जासलपुर स्थित तवा नदी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 01 पोकलेन मशीन एवं 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अतिरिक्त एसपीएम गेट नंबर-04 नर्मदापुरम से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है तथा यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि रेत का परिवहन निर्धारित नियमों के अनुसार ढककर एवं नियंत्रित गति से किया जाए। उक्त जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई ईएमएस/मोहने/ 13 मई 2026