क्षेत्रीय
13-May-2026
...


- ठेले, पान पार्लर, शेड, पलंग, कुर्सी, टेबिल, टंकी, स्टूल आदि जप्त किए - भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर अवैध बनीं दीवारों को तोड़ा भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बनें अवैध शेड, अवैध दीवार, नाली पर रखी फर्शियां तोड़ी तथा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, भवन निर्माण सामग्री, आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया, कंडम वाहन, फुटपाथ आदि पर लगी सब्जी, तरबूज, कपड़े की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि को हटवाया। निगम अमले ने ठेले, पान पार्लर, शेड, पलंग, कुर्सी, टेबिल, टंकी, स्टूल, लोहे की जाली, स्टैण्ड, कैरेड, टब आदि जप्त किये। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर खजूरी रोड पूर्वाचंल कालोनी एवं निजामुद्दीन के समीप ऋषि कुटी कालोनी में अवैध रूप से बनीं दीवारों को तोड़ने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को कोलार चूना भट्टी, कलियासोत नदी, सर्वधर्म, मंदाकिनी, निर्मलादेवी गेट, ललिता नगर, आलोक धाम, संस्कार गार्डन, फाइन एवेन्यू फेस-2, त्रिलंगा, अरेरा कालोनी, 1100 क्वार्टर, गुलमोहर, लिंक रोड नं0-1,2,3, न्यू मार्केट प्याऊ, नागरिक सहकारी बैंक, जवाहर चौक सरस्वती नगर, एम.पी. नगर जोन-1, ज्योति टाकीज, होषंगाबाद रोड, ओल्ड सुभाष नगर, रचना टावर, खजूरी रोड, पूर्वांचल कालोनी, निजामुद्दीन ऋषि कुटी कालोनी, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, पुष्पा नगर, हमीदिया रोड, संगम टाकीज, एम.एल.बी कालेज, श्यामला हिल्स, कमला पार्क वर्धमान पार्क, नारियल खेड़ा, छोला दशहरा मैदान आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए श्यामला हिल्स पानी की टंकी के पास बना 01 अवैध चबूतरा, वर्धमान पार्क के सामने 02 टीन के अवैध शेड, ऋषि कुटी कालोनी में अवैध बनीं 01 दीवार तोड़ी इसके साथ ही कोलार फाईन एवेन्यू फेस-2 के सामने से रेत, गिट्टी हटवाई तथा नारियलखेड़ा व कोलार सर्वधर्म क्षेत्र में आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन एवं कंडम वाहनों को हटवाया। निगम अमले ने शहर के अन्य क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 07 ठेले, 01 पान पार्लर, 01 टीन का शेड, 04 लोहे के पलंग, 17 फायबर की कुर्सी, 03 फोल्डिंग टेबिल, 02 स्टैण्ड, 01 लोहे की जाली, 14 कैरेड, 11 छोटी बड़ी टंकी, 21 फायबर के स्टूल, 06 प्लास्टिक टब सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर खजूरी रोड पूर्वाचंल कालोनी एवं निजामुद्दीन के समीप ऋषि कुटी कालोनी में अवैध रूप से बनीं दीवारों को तोड़ने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल /13मई, 2026