- निगम द्वारा सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी - निगम अमले ने 24 पशु कांजी हाउस एवं 01 पशु को आसरा भेजा - हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 20 पषुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया और 01 बीमार/घायल पशु को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा। निगम अमले ने 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के हबीबगंज, भदभदा, भेल क्षेत्र, स्मार्ट सिटी कार्यालय, पिपलानी, माता मंदिर, गीतांजलि काम्प्लेक्स, नेहरू नगर, ललिता नगर, कोलार डीमार्ट, जेके अस्पताल, करोद, भानपुर, जेल रोड, अशोका गार्डन, बैरागढ़ आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 20 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया और 01 बीमार/घायल पशु को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा। निगम अमले ने अरवलिया कांजी हाउस से 20 पशुओं को गोरी गोपाल गौशाला आदमपुर भेजने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल /13मई, 2026