क्षेत्रीय
13-May-2026
...


- महापौर श्रीमती मालती राय ने विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में किया भूमिपूजन - सफाई मित्रों को पीपीई किट भी वितरित किये भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति मंे वार्ड क्रमांक 04 के नागरिकों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 02 करोड़ रूपये से होने वाली विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती राय एवं विधायक श्री शर्मा ने सफाई मित्रों को पीपीई किट भी वितरित किये। इस मौके पर स्थानीय पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। महापौर श्रीमती मालती राय ने विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में बुधवार वार्ड क्रमांक 04 के अंतर्गत संत हिरदाराम नगर पंजाब नेशनल बैंक रोड पर विभिन्न विकास कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। जोन क्रमांक 01 में वार्ड क्रमांक 04 के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 02 करोड़ रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रीटीकृत सड़कों, गिदवानी पार्क में बाउण्ड्रीवाल, तेजवानी हाॅल के पास शेड निर्माण, बेहटा शमशान घाट में बाउण्ड्रीवाल, शेड, उतारा शेड तथा पेवल ब्लाक सहित अन्य विकास कार्य कराये जा रहे हैं। महापौर श्रीमती मालती राय ने उपस्थितजन को विकास कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि हम शहर के विकास एवं जनसुविधा के कार्यों हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 04 के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों से नागरिकों को आवागमन में सुगमता होगी तथा अन्य स्थानों पर भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जनसुविधा हेतु कराये जा रहे विकास कार्यों से निश्चित ही नागरिकों को आवागमन सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। हरि प्रसाद पाल /13मई, 2026