- महापौर की अगुवाई में विशाल जनजागरूकता रैली जबलपुर (ईएमएस)। शहर को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुँचाने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एक स्वच्छता जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में जनभागीदारी का एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और निगम कर्मियों ने कदम से कदम मिलाकर स्वच्छ जबलपुर-श्रेष्ठ जबलपुर का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, सभी एम आई सी के सदस्यगण पार्षद और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने भी हाथों में स्वच्छता का संदेश देते हुए टीम के सदस्यों का उत्साह बर्धन किया। रैली का शुभारंभ सिविल लाइन चौक से हुआ। हाथों में स्वच्छता के संदेश वाली तख्तियाँ और जुबां पर जागरूकता के नारे लिए उत्साह का सैलाब शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस अभियान में निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एम आई सी सदस्य सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, डॉ. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र, पार्षद कमलेश अग्रवाल, श्याम कन्नौजिया, विमल राय, निशा संजय राठौर, अविनाश चमकेल, श्रीमती कविता रैकवार,अख्तर अंसारी, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी रहे। सुनील साहू / मोनिका / 13 मई 2026/ 06.28