जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के जीएसटी कमिश्नर एवं कमेटी के वाइस चेयरमैन लोकेश लिल्हारे को भोपाल स्थानांतरण पर सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुरूआत में कमेटी अध्यक्ष एवं प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स सविता बुंदस ने श्री लिल्हारे का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इसके बाद कमेटी के ट्रेजरार एवं दूरदर्शन के पूर्व निदेशक अविनाश दुर्गे ने भी उनका अभिनंदन किया। डिफेंस ईस्टेट आफिसर नेहा गुप्ता, टीएफआरआई से डॉक्टर सक्सेना एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल अनुपम शुक्ला ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी से नीरज कुमार एवं कमलेश शर्मा, डिफेंस इस्टेट आफिया नेहा गुप्ता, पूर्व सेक्रेटरी बृजेश सिन्हा, डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर वसीम उल हक, पीसीपीओ एसडी पाटीदार, लेबर वेलफेयर कमिश्नर नवीन वैद्य, जॉइंट कंट्रोलर डिफेंस अकाउंट्स पीएस मीणा, सीजीएचएस एडिशनल डायरेक्टर डॉ. सुधांशु आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 13 मई 2026/ 06.28