नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के रानी बाग इलाके में चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक महिला से चलती बस में गैंगरेप किया गया। सोमवार देर रात स्लीपर बस में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की उम्र 30 साल बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई निजी बस को भी जब्त कर लिया गया है। महिला को आरोपियों ने पहले जबरन बस में बैठाया फिर उसे निजी स्लीपर बस में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बाहर निकली और पुलिस तक पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बस किस रूट पर चल रही थी और वारदात के समय उसमें और कौन-कौन मौजूद था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ मई/2026