- जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अनावश्यक बुकिंग एवं भंडारण नही करने की अपील मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू है। जिला प्रशासन द्वारा रविवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले में विभिन्न तेल कंपनियों (आईओसीएल, ओसीएल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल) के माध्यम से गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 99 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। अनियमितता के कारण 4 गैस एजेंसियों को सील कर दिया गया है। बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रगति- - एक मार्च से 16 मई 2026 तक कुल बुकिंग 10 लाख 54 हजार 606 है। बुकिंग के अनुरूप तेजी से गैस की आपूर्ति की जा रही है। - शनिवार 16 मई को एक दिन में कुल बुकिंग 11742 एवं कुल सिलेंडर बिक्री की संख्या- 10929 है। विभिन्न कंपनियों ने 16 मई को कुल प्राप्त सिलेंडर 19 हजार 110 है तथा वर्तमान स्टॉक 43 हजार 353 है। - होम डिलीवरी व्यवस्था जिले में विभिन्न कंपनियों के सभी कुल 99 वितरक सक्रिय रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे हैं। जिससे वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी हुई है। * प्रशासन की अपील - जिला प्रशासन द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें.घरेलू उपयोग के लिए ही गैस का उपयोग करें। - किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर दें। - जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले के सभी पेट्रोल पम्पों पर रविवार को 548.9 हजार लीटर पेट्रोल तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 622.6 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से पेट्रॉल-डीजल का अनावश्यक भंडारण नहीं करने की अपील की गई है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- १७ मई/२०२६/ईएमएस