राज्य
17-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कलाकार एवं मार्गदर्शक दीपश्री हलवे ने कला के जरिए लोगों को तनाव से दूर कर रचनात्मक सोच की ओर प्रेरित करते उनकी सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सृजन की शक्ति नामक विशेष कला अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भगवान गणपति की 108 चित्रकृतियां तैयार की जा रही है। दीपश्री हलवे का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चित्र बनाना नहीं, बल्कि लोगों को कला के माध्यम से जोड़ते हुए जीवन में आशा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि भगवान गणपति को विघ्नहर्ता माना जाता है और इसी भावना को केंद्र में रखकर यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। बच्चों, युवा, गृहिणियों और अनुभवी चित्रकारों सहित बड़ी संख्या में लोग अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को रंगों के जरिए व्यक्त कर रहे हैं। आनंद पुरोहित/ 17 मई 2026