इन्दौर (ईएमएस) पारिवारिक विवाद में एक महिला पर उसके भतीजे ने अन्य रिश्तेदारों के साथ हमला करते उसकी पिटाई कर धमकी दी। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार डॉली पति ओमकार कुशवाह निवासी लिंबोदी ने अपने भतीजे आरोपी पप्पू कुशवाह, पूजा कुशवाह, गोविंद कुशवाह और तन्मय कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कराते बताया कि वो जिस घर में रह रही हैं वह उनका पैतृक घर है जो उनको उनकी दादी स्व. बसंती ने रहने के लिए दिया था। भतीजे पप्पू कुशवाह और गोविंद कुशवाह से अन्य पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते भतीजे बाबू कुशवाह ने कैमरा कंपनी के कर्मचारी राहुल मंसारे को कल घर पर कैमरा लगाने भेजा था। दीपक कुशवाह अपने भाई बाबू के घर राहुल से कैमरा लगवा रहे थे, तभी आरोपी पप्पू और गोविंद गालियां देते आए और कैमरा लगाने की बात पर विवाद करते कैमरे की केबल खींचकर दो टुकड़े कर दिए। जब मैंने उन्हें कहा कि यह बाबू भैया का घर है, आप बीच में क्यों बोल रहे हो तो आरोपी पप्पू, उसकी पत्नी पूजा कुशवाह और गोविंद गालियां देने लगे। मना करने पर मुझ पर पत्थर से वार कर दिया जिससे हाथ में चोट आई। इसके बाद उन्होंने धमकीं दी कि आइंदा कैमरा लगाया तो जान से खत्म कर देंगे। मैंने घटना की सूचना फोन पर बाबू कुशवाह को दी और साथ में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 17 मई 2026