राष्ट्रीय
17-May-2026


मुख्यमंत्री सहित 21 की शपथ गठबंधन के सभी सहयोगी दल शामिल तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। केरल में नई यूडीएफ सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए वी. डी. सतीसन ने मंत्रिमंडल की सूची राज्यपाल को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होगा। यूडीएफ नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री सहित कुल 21 सदस्य शपथ लेंगे। इनमें 20 मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हैं। पहली बार पूरा मंत्रिमंडल एक साथ शपथ ग्रहण करेगा। मंत्रिमंडल में कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई सरकार के गठन को लेकर राज्य में उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने दावा किया है कि नई सरकार विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देगी। शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। एसजे/17/05/2026