क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले के नगरीय निकायों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व वसूली तथा सीएम हेल्पलाईन के कियान्वयन तथा लक्ष्य पूर्ति के लिए सोमवार को कलेक्टर बैठक लेंगे। शाम 5 बजे होने वाली बैठक के संबंध में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण ने बताया कि इस बैठक में निकाय के उपयंत्री के साथ सभी मुख्य नगरपालिका,नगरपरिषद के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026